
x
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा 13 वर्षीय नाबालिग का शव फंदे में लटका मिला। परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें अपने बेटे की मौत के बारे में पता चला। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा भीलवाड़ा के मेजा गांव में बुधवार शाम को हुआ। मंडल थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि मेजा क्षेत्र निवासी सत्यनारायण गुर्जर का 13 वर्षीय पुत्र सांवर बुधवार को संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला.
पिता सत्यनारायण मेजा बस स्टैंड गए हुए थे। मां अपने भाई के घर शादी में गई हुई थी। छोटा भाई भी खेत पर चला गया। मां अपने भाई के साथ घर लौटी तो बेटा फंदे पर लटका मिला। मामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नाबालिग के परिजनों ने बेटे की हत्या कर फांसी लगाने की आशंका जताई है. परिजनों का कहना है कि बाड़े पर छाया पड़ने वाली छत की लकड़ी पर बंधे फंदे से शव लटक रहा था। शव घुटनों तक जमीन पर पड़ा था।
Next Story





