राजस्थान
बंद घर के अंदर मिले तीन लोगों के शव, आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड करने की आशंका
jantaserishta.com
27 Nov 2026 12:42 PM IST

x
डिजिटल सुसाइड नोट बरामद.
जयपुर: जयपुर के भट्टा बस्ती थाना इलाके में एक घर के अंदर तीन लोगों के शव मिलने से दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और एफएसएल को बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर के पास एक बंद घर से एक महिला, उसकी बेटी और बेटे के शव मिले हैं। पुलिस अधिकारी दिलीप ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली थी कि रामनगर इलाके में एक घर के अंदर तीन लोग बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पाया कि तीनों लोग मृत अवस्था में पड़े हुए थे। ये तीनों लोग अलग-अलग कमरों में थे।
अधिकारी ने यह भी पुष्टि की एक सुसाइड नोट मौके से बरामद हुआ है। अधिकारी दिलीप ने बताया कि सुसाइड नोट से यह जानकारी हासिल हुई है कि परिवार आर्थिक तौर पर परेशान था। आशंका है कि पहले बेटे ने मां और बेटी की हत्या की होगी और उसके बाद खुद सुसाइड किया होगा। उन्होंने कहा कि अभी तीनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।
उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट किसी कागज पर नहीं था, बल्कि मोबाइल में मिला है। उसे जब्त कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आगे की कार्रवाई होने पर जानकारी साझा की जाएगी।
घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी नॉर्थ करन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि जब मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर का दरवाजा खोला, तब एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसकी उम्र लगभग 35 साल थी। अन्य दो कमरों में महिलाओं के शव पड़े हुए थे।
उन्होंने बताया कि युवक के मोबाइल से एक सुसाइड नोट मिला। एफएसएल टीम ने जांच पड़ताल की है और अहम सबूत जुटाए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





