राजस्थान

सूरवाल बांध में पलटी नाव, कई लोग लापता

SHIDDHANT
22 Aug 2025 8:23 PM IST
सूरवाल बांध में पलटी नाव, कई लोग लापता
x

RAJASTHAN राजस्थान: सूरवाल बांध में शुक्रवार को एक नाव पलटने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार नाव में 8 से 10 लोग सवार थे। अचानक नाव बांध की चादर के तेज बहाव में फंस गई और पलट गई। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 3 से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, अभी भी कई लोग नाव समेत लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, जो बांध में लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य जारी है और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बांध के आसपास खड़े न हों और राहत कार्य में सहयोग करें। प्रशासन ने यह भी कहा कि लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।

Next Story