राजस्थान

बोर्ड सचिव ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Tara Tandi
28 March 2024 10:19 AM IST
बोर्ड सचिव ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
x
अजमेर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने बुधवार को ब्यावर और आसपास विभिन्न स्कूलों में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह व्यवस्थाएं सुचारू पाई गई। श्री शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरवा, सनातन धर्म स्कूल ब्यावर, पटेल स्कूल, मोहम्मद अली स्कूल, छावनी स्कूल और जैन गुरूकुल स्कूल का निरीक्षण किया।
Next Story