राजस्थान
Rajasthan लघु उद्योग निगम की संचालक मण्डल एवं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न
Tara Tandi
12 March 2025 2:00 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ.आरूषी अजेय मलिक की अध्यक्षता में 376वीं संचालक मण्डल एवं 63वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई।
डॉ.आरूषी अजेय मलिक ने बताया कि निगम के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लेखे अनुमोदन किये गये। निगम को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 4635.65 लाख की प्राप्तियाँ हुईं एवं इस अवधि में 498.71 लाख का शुद्ध लाभ हुआ। संचालक मण्डल द्वारा राज्य की लघु इकाईयों को प्रोत्साहन देने एवं अनुपयोगी संपत्तियों का उपयोग निगम के लाभार्थ करने के निर्णय लिये गये। इसके साथ ही राज्य के दस्तकारों के लिए नवीन बिक्री केन्द्र प्रारंभ करने एवं हस्तशिल्प दस्तकारों को नवीन योजनाओं से लाभान्वित करने का भी निर्णय लिया गया।
सभा में प्रबंध निदेशक रीको श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार, अतिरिक्त आयुक्त ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट एवं प्रमोशन श्री सौरभ स्वामी,वरिष्ठ सहायक निदेशक, विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय श्री रजत वर्मा, महाप्रबंधक, राजस्थान अनु जाति/जनजाति वित्त एवं विकास निगम श्री एस. आर. चावला, संयुक्त शासन सचिव वित्त श्री देवेन्द्र अरोड़ा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsRajasthan लघु उद्योग निगमसंचालक मण्डलवार्षिक साधारणसभा सम्पन्नRajasthan Small Industries CorporationBoard of DirectorsAnnual General Meeting concludedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





