राजस्थान

रक्तदान शिविर का आयोजन, फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Admin Delhi 1
18 July 2023 11:19 AM IST
रक्तदान शिविर का आयोजन, फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
x

सीकर न्यूज़: आकवा गांव में शहीद रोहिताश सैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर के साथ फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, सुभाष महरिया, पूर्व विधायक गोवर्धन वर्मा, प्रधान मूलचंद रणवां, ताराचंद धायल, सरपंच नरेंद्र सिंह गोठड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद सुमेधानंद ने आकवा स्टेडियम में टीनशेड व मंच का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। इस दौरान सांसद ने हाईमास्क लाइट एवं ट्रेक का उद्घाटन किया। फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

पहला मैच यालसर एवं तारपुरा के बीच खेला गया। कार्यक्रम का संचालन भगवान सिंह घाणा ने किया।

Next Story