राजस्थान
जिले में हुआ ब्लाॅक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आगाज
Tara Tandi
17 Aug 2023 2:21 PM GMT

x
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की बिन्दु संख्या 43 की अनुपालना में जिले में गुरूवार से ब्लाॅक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ हुआ। जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई ने बताया कि जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलोें की ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिताएं 22 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में संबंधित ब्लाॅक की ग्राम पंचायत प्रतियोगिता की विजेता टीम भाग लेगी एवं ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम 01 सितम्बर से जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण खेलों में ब्लाॅक का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लाॅक मुख्यालय पर ही किया जा रहा है।
Next Story