राजस्थान

ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 14 सितम्बर को

Tara Tandi
13 Sept 2023 5:07 PM IST
ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 14 सितम्बर को
x
राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रतिमाह द्वितीय गुरुवार उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं सुनकर उनका निस्तारण किया जाता है।
सहायक निदेशक लोक संवाएें नीतू करोल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 14 सितम्बर को किया जायेगा। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेगे एवं मौके पर आमजन की जनसुनवाई कर समस्याओं का निस्तारण करेगें। उपखण्ड स्तरीय जनुवाई का जिला स्तरीय अधिकारीगण निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर कमर चौधरी पंचायत समिति दौसा एवं सैथल में भाग लेगे तथा आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निराकरण करवानें का कार्य करेगें।
Next Story