राजस्थान

आज से ब्लॉक स्तरीय खेल शुरू

Admin Delhi 1
17 Aug 2023 5:39 AM GMT
आज से ब्लॉक स्तरीय खेल शुरू
x
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल

बीकानेर: राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 17 से 22 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलों में 27 हजार 366 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके लिए 2 हजार 492 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेलों का शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा। खेलों के दौरान टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, शूटिंग बॉल, रस्साकशी, खो-खो, कबड्डी एवं फुटबॉल खेलों की स्पर्धाएं होगी।

कलेक्टर ने बताया कि खेलों के लिए शारीरिक शिक्षकों, रेफरियों सहायक रेफरियों एवं स्कोरर की नियुक्ति की गई है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैदान में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें, जिससे खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ब्लॉक स्तरीय खेलों के लिए खिलाड़ियों ने बुधवार को जमकर पूर्वाभ्यास किया। विजेता टीमों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Next Story