
x
जोधपुर: जोधपुर में शादी समारोह में पांच गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 60 लोग झुलस गए और दो साल के बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। मामला, शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में गुरुवार शाम का है। यहां तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए।
जहां ये हादसा हुआ, तब वहां काफी संख्या में बाराती मौजूद थे। झुलसे लोगों को शेरगढ़ लाया गया। यहां से कुछ लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में रेफर किया गया है। ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि करीब पांच सिलेंडर फट गए थे। खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग पकड़ ली। इसी दौरान वहां पास में मौजूद पांच सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और धमाके होने लगे। जहां सिलेंडर फटे वहां 100 के करीब लोग मौजूद थे।
जोधपुर अस्पताल प्रशासन अलर्ट…
हादसे की सूचना मिलने के बाद जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल प्रबंधन को भी अलर्ट कर दिया गया। शेरगढ़ विधायक मीना कंवर भी अस्पताल पहुंची हैं। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाद एक पहुंचे घायलों से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story