राजस्थान

अजमेर में युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

Tara Tandi
16 Jun 2023 3:34 PM IST
अजमेर में युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
x
अजमेर जिले के ब्यावर में युवती से कुकर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता ने आरोपी पर अर्धनग्न फोटो से ब्लैकमेल कर 72 हजार रुपए हड़पने और धमकियां देने का आरोप लगाते हुए ब्यावर सिटी थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यावर सिटी थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई की एक व्यक्ति से करीब 8 महीने पूर्व उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी युवक के द्वारा घर में आकर पीड़िता की नहाते हुए और अर्धनग्न तस्वीरें ले ली। बाद में अर्धनग्न तस्वीरों के जरिए आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लग गया और 4 महीने तक पीड़िता से करीब 72 हजार रुपए हड़प लिए।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी ब्लैकमेल करते हुए उसे अजमेर स्थित होटल में ले गया और उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुकर्म की घटना के आरोपी के द्वारा वीडियो भी बनाए गए, बाद में वीडियो के माध्यम से उसे धमकियां देना शुरू कर दिया गया।
Next Story