राजस्थान

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल के विरोध में नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन....

Teja
18 Dec 2022 11:14 AM GMT
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल के विरोध में नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन....
x
अलवर। राजस्थान के अलवर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुये आज नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के भगतसिंह सर्किल पर राहुल गांधी के वादाखिलाफी के विरोध में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष तरुण जैन ने बताया चार साल पहले जब चुनाव थे उस दौरान मालाखेड़ा में राहुल गांधी की सभा हुई थी। उस सभा में राहुल गांधी ने कहा की किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और बेरोजगार युवाओं को भत्ता और नौकरी दी जाएगी।
इसके अलावा बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की बात कही। लेकिन उनके द्वारा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को 4 साल हो चुके लेकिन राज्य सरकार किसी भी वादे पर खरा नहीं उतरी। राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान राज्य सरकार के मेनिफेस्टो में कहा कि किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा लेकिन कर्जा तो माफ हुआ नही और किसानों के घर उनकी जमीन कुर्क का नोटिस जरूर आ गया ऐसे में किसान अब कर्ज माफी को लेकर काफी चिंतित है।



जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।},

Next Story