राजस्थान

भाजपा की परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर को रामगंजमंडी आएगी

Harrison
18 Sep 2023 10:43 AM GMT
भाजपा की परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर को रामगंजमंडी आएगी
x
राजस्थान | राजस्थान प्रदेश में जगह-जगह घूम रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर को रामगंज मंडी आएंगी। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है। शनिवार शाम को यात्रा के आयोजन को लेकर रामगंज मंडी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक मदन दिलावर ने की। जिसमें यात्रा का शहरी रूट तैयार किया गया। साथ ही शहर के अंबेडकर चौराहे पर परिवर्तन यात्रा की बड़ी सभा होंगी। जिसमें प्रदेश स्तरीय नेता सभा को संबोधित करेंगे। वही शहर भर में जगह-जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा होंगी। वही कुछ स्थानों पर परिवर्तन यात्रा के रथ पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा करने की व्यवस्था भी की गई है। परिवर्तन यात्रा को लेकर शहर के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी गई है। ताकि यात्रा को सफलता पूर्वक बनाया जा सके। जिसमें जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी,बूथ स्तरीय कार्यकर्ता,पार्षद आदि अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल हुए।
विधायक मदन दिलावर ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा विधानसभा में 20 सितंबर को सुबह प्रवेश करेंगी। जो पहले चेचट क्षेत्र में घूमेंगी। जहां से मोड़क गांव,फतेहपुर और खैराबाद आएंगी। जिसके बाद परिवर्तन यात्रा रेलवे ओवरब्रिज से शहर में प्रवेश करेंगी। और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौराहा मुख्य सभा में पहुंचेंगी। जहां सभा प्रभारी मुकेश कुमार धाकड़ के नेतृत्व में यात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएंगा। सभा में कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन को आमंत्रित करने का आवाहन किया गया है।
Next Story