राजस्थान

लक्ष्मणगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर चर्चा

Admin Delhi 1
24 July 2023 11:22 AM IST
लक्ष्मणगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर चर्चा
x

सीकर न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जुलाई को सीकर दौरे पर रहेंगे। दौरे को लेकर रविवार शाम को लक्ष्मणगढ़ शहर के श्याम शरण मैरिज गार्डन में लक्ष्मणगढ़ शहर के बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, सीकर बीजेपी नेता पवन मोदी, सीकर जिला परिषद के उप प्रमुख ताराचंद धायल ने संबोधित किया। बैठक में रैली के निमंत्रण कार्ड का विमोचन किया गया। प्रेमसिंह बाजौर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। कांग्रेस की सरकार में ना महिलाएं सुरक्षित है ओर नही आमजन सुरक्षित है।सुभाष महरिया ने कहा कि सीकर में 27 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली राजस्थान की ऐतिहासिक रैली होगी। राजस्थान में कांग्रेस सरकार में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

बैठक के दौरान बीजेपी नेता सतीश पाटोदा, पूर्व पालिकाध्यक्ष एडवोकेट महावीर प्रसाद सैनी, बीजेपी नेता बालसिंह पालडी, नौरंगलाल लालासी, अल्लाह नुर, पंचायत समिति सदस्य खुमाराम सहित बड़ी संख्या महिलाएं व बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Story