राजस्थान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस की 20 शाखाएं स्वीकृत हाेने पर जताई खुशी

Shantanu Roy
22 April 2023 11:03 AM GMT
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस की 20 शाखाएं स्वीकृत हाेने पर जताई खुशी
x
जैसलमेर। जैसलमेर पचपदरा विधानसभा में भारत सरकार की ओर से नवीन 20 डाकघर शाखाएं स्वीकृत होने पर भाजपा जिला बालोतरा अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने 20 नवीन डाकघर शाखाएं खुलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम को विकास व आर्थिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण बताया। बालोतरा मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा ने कहा कि डाकघर की 20 शाखाएं खुलने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
Next Story