राजस्थान

रामगढ़ में बीजेपी ने निकाली रैली

Admin Delhi 1
28 Aug 2023 7:55 AM GMT
रामगढ़ में बीजेपी ने निकाली रैली
x
प्रभारी विधायक ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रभारी विधायक ने कांग्रेस पर साधा निशानाअलवर: रामगढ़ कस्बे में आज भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। रैली भाजपा कार्यालय से शुरू हुई जो बस स्टैंड, गुरुद्वारा मोड, बहादुरपुर मोड, तहसील, मैन बाजार, सब्जी मंडी, नौगांवा मोड, मैन रोड से गोविंदगढ़ मोड़ होते हुए वापस भाजपा कार्यालय पंहुची।

रामगढ़ प्रभारी विधायक राजेश चौधरी ने यहां कहा कि मैने अनेक गांवों में जाकर लोगों की राय जानी है। जिसमें यहां की जनता रामगढ़ और राजस्थान में बदलाव चाहती है। यहां की जनता सुशासन चाहती है। राजस्थान में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। न्याय नाम की कोई चीज नहीं है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिन भी सरकार नहीं चला पाए। पूरे पांच साल अपनी सरकार बचाने में लगे रहे।

उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा की बात करू तो ऐसा लगता है जैसे यहां आपातकाल लगा रखा है। लोगों को अपना मुंह खोलने में डर लगता है। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की घोषणा की। उसमें भी यहां की सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। यहां की विधायक और सरकार ने भ्रष्टाचार का विकास किया है।

Next Story