राजस्थान

महा घेराव में बारिश से घिरी बीजेपी, दावे के मुताबिक नहीं जुटा पाई भीड़

Admin Delhi 1
29 April 2023 1:29 PM GMT
महा घेराव में बारिश से घिरी बीजेपी, दावे के मुताबिक नहीं जुटा पाई भीड़
x

उदयपुर न्यूज: जनाक्रोश महा घेराव से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने का दम भरने वाली भाजपा दावे के हिसाब से भीड़ नहीं जुटा पाई। क्योंकि बारिश के चलते ग्रामीण के ज्यादातर कार्यकर्ता सभा खत्म होने से पहले भी लौट गए। भाजपा ने शुक्रवार शाम को 20 मिनट तक कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। रैली के कलेक्ट्री गेट पर पहुंचे के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर बेरिकेड्स तोड़कर भीतर घुसने वाला पॉलिटिकल ड्रामा भी किया। कुछ युवा नेताओं ने जोश-जोश में बेरिकेड्स नीचे गिराकर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की।

हालांकि, पार्टी के बड़े चेहरों की ओर से पुलिस को पहले ही दायरे में रहकर प्रदर्शन करने की बात कही जा चुकी थी। इस बीच प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान, सांसद अर्जुनलाल मीणा, शहर भाजपा प्रभारी बंशीलाल खटीक, उप महापौर पारस सिंघवी, प्रमोद सामर, महामंत्री गजपालसिंह, डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

बाहर निकलकर मीडिया के माध्यम से सरकार तक उनकी बात पहुंचाने की कोशिश भी की। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष करीब 4 बजे टाउनहॉल के पीछे आयोजित सभा स्थल पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित किया। बाद में रैली के रूप में सभी पदाधिकारी बापू बाजार, देहली गेट होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

Next Story