राजस्थान

भाजपा पर्यवेक्षकों ने ली बैठकें

Admin Delhi 1
26 Aug 2023 9:00 AM GMT
भाजपा पर्यवेक्षकों ने ली बैठकें
x
एकजुटता का किया आह्वान

चूरू: विधायक प्रवास कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम हुए। विधानसभा संयोजक मनीष दाधीच ने बताया कि भाजपा पर्यवेक्षक विधायक विनोद चमोली ने सुजानगढ़, गेडाप, जोगलसर, बाड़सर, कांधलसर, कातर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव में भाजपा को और मजबूत करने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, संतोष मेघवाल, रवि आर्य, गणेश मंडावरिया, राजेंद्र नायक, विजय चौहान, रमेश गौड़, प्रभुसिंह आसरसर, पुरुषोत्तम शर्मा, बजरंगसिंह, नारायण प्रजापत, विक्रमसिंह सांडवा, वीरेंद्रसिंह कातर, सोहनसिंह, नारायण वैष्णव व दीनदयाल पारीक आदि मौजूद थे।

इधर, चमोली ने कोठारी रोड पर महिलाओं के साथ बैठक की। भाजपा जिला मंत्री सुमित्रा सैन, मंडल अध्यक्ष भागीरथ करवा, विधानसभा संयोजक मनीष दाधीच, मुरली सैन, सेवा भारती प्रमुख रश्मि शर्मा रुचि शर्मा, सुनीता बागड़ा, अंजू बागड़ा, आरती बागड़ा, प्रगति चोरड़िया व वीणा पारीक आदि उपस्थित थे।

छापर | रतनगढ़ विधानसभा के लिए लगाए गए पर्यवेक्षक उतराखंड प्रवासी विधायक मोहनसिंह महरा ने शुक्रवार शाम को मोदी रिसोर्ट में मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष अरविंद इन्दौरिया, राजलदेसर मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, छापर मंडल अध्यक्ष नारायण पारीक, परसनेऊ मंडल अध्यक्ष छोटूसिंह राजपुरोहित, आबसर मंडल अध्यक्ष कुंदनमल पूनिया, राजकुमार सिहाग, महेंद्रसिंह, धर्मवीर पुजारी, उपाध्यक्ष भंवरलाल सामोता, दीनदयाल पारीक, महामंत्री श्रवण ढीढारिया, विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र पंवार, विस्तारक संजय अठवाल, संयोजक अर्जुनसिंह, सालासर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जाफर खान, सरपंच हरि शर्मा थे।

Next Story