राजस्थान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी का उदयपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
Shantanu Roy
11 April 2023 11:26 AM GMT

x
प्रतापगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार उदयपुर पहुंचे, जहां डबोक एयरपोर्ट पर वल्लभनगर भाजपा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उत्साह व जोश के साथ उनका स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने मावली इलाके में रेप और मर्डर पीड़िता के परिवार से सीधे उनके घर जाकर मुलाकात की. जोशी ने कहा कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, पुलिस ने जानबूझकर कार्रवाई में ढिलाई बरती. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में आज जो उत्साह दिख रहा है वह आगामी विधानसभा चुनाव तक बरकरार रहना चाहिए. गहलोत सरकार को लेकर सीपी जोशी ने कहा कि यह सरकार सिर्फ वादों के दम पर जिंदा है.
सरकार द्वारा किए गए वादे अगर साढ़े चार साल में भी पूरे होते तो आम आदमी को फायदा होता। जोशी ने अपराध और महिला अत्याचार के बढ़ते मुद्दे पर भी गहलोत सरकार पर सवाल उठाए। इस दौरान किसान मोर्चा देहात जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल मेनारिया, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, भंवरलाल भट्ट, पूर्व उपसरपंच शंकरलाल मेनारिया, पानस प्रतिनिधि पुरुषोत्तम रूपावत, मेनार मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेरावत, मंडल उपाध्यक्ष नारायण सिंह शक्तावत, धनराज अहीर, देवेंद्र सिंह राव, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नांगरची, मीडिया प्रभारी भरत व्यास, उप प्रधान रोशन मेहता, उमाशंकर उदावत, मोहनलाल मेनारिया, भीमलाल मेरावत, मंडल अध्यक्ष वल्लभनगर रूपगिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे.
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story