राजस्थान

महिला के साथ दुष्कर्म कर आग लगाने के मामले में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Shantanu Roy
12 April 2023 10:42 AM GMT
महिला के साथ दुष्कर्म कर आग लगाने के मामले में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
x
सिरोही। बालोतरा में युवती से दुष्कर्म व आग लगाने के मामले में भाजपा ने आबूरोड में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है. भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनुराधा जैन ने बताया कि जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ के निर्देश पर बालोतरा में महिला से दुष्कर्म व जलाने के मामले को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर कांग्रेस सरकार के जंगल राज के खिलाफ विरोध व्यक्त किया गया. राज्यपाल के नाम एसडीएम को दिए ज्ञापन में दोषियों पर कार्रवाई।
पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा व किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है. इस दौरान जिला महासचिव बबिता मखीजा, जिला मंत्री सवितावसु, आईटी सेल प्रभारी ममता कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी शिल्पा गोयल, मेडिकल सेल की जिला समन्वयक मंजू कोली, मंडल उपाध्यक्ष अलका मोदी, सुशीला गहलोत, मंडल मंत्री सुरेखा मनोज मोदी, पार्षद चंद्ररेखा अग्रवाल, संगीता शर्मा, किरण तिवारी, अनुराधा चौहान, रजनी रेगर, मीना कंवर, भाजपा मंडल महासचिव दिनेश सेन, मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, राकेश मित्तल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेश अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू इस मौके पर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नासिर खान, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजा बंजारा, युवा मोर्चा महासचिव धर्मेंद्र शाक्य जिगर आचार्य, भाखर मंडल से विजय सिंह भैरूलाल गोयल, कनक सिंह व कीर्ति टांक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story