राजस्थान

फसल खराब को लेकर BJP ने जिला कलेक्ट्रेट के खिलाफ किया प्रदर्शन

Rani Sahu
27 Sep 2022 11:50 AM GMT
फसल खराब को लेकर BJP ने जिला कलेक्ट्रेट के खिलाफ किया प्रदर्शन
x
संवाददाता-कपिल चीमा,
भरतपुर ज़िले में अतिवृष्टि के कारण ख़रीफ़ की फसलों में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार से मुआवज़े की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष डॉ शैलेष सिंह के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर पर जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्त्ताओ ने अपने हाथों में बाजरे की खराब फसल लेकर प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया। इसके बाद भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम सिटी भरतपुर रघुनाथ खटीक भरतपुर को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिला अध्यक्ष डा शैलेश सिंह ने कहा कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि से किसानों की 70 प्रतिशत फसल खराब हुई है और मुख्यमंत्री से मांग है कि सभी किसानों को फसल खराब का पूरा मुआवजा मिले।
डांग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेमसिंह फौजदार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहनसिंह रारह, मुकेश सिंघल, गिरधारी गुप्ता, कालीचरण धनगर, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गेश बुटोलिया आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story