राजस्थान

भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ भीमराव अम्बेडर जंयती के अवसर पर कार्यक्रम किया आयोजित

Shantanu Roy
16 April 2023 10:07 AM GMT
भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ भीमराव अम्बेडर जंयती के अवसर पर कार्यक्रम किया आयोजित
x
राजसमंद। राजसमंद में आज डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा 100 फीट रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर सर्किल में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर राजसमंद के पूर्व कलेक्टर केसी वर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने कभी भी दलितों को आगे नहीं बढ़ने दिया, कांग्रेस ने हमेशा दलितों को वोट बैंक समझकर उनका इस्तेमाल किया. लेकिन उनके मूल ढांचे सहित उनका सर्वांगीण विकास कभी नहीं होने दिया, इसका मुख्य कारण यह था कि अगर यह दलित वर्ग शिक्षित हो गया तो हमें वोट नहीं देगा, ऐसी सोच के साथ कांग्रेस ने दलितों के साथ राजनीति कर उन्हें कभी आगे नहीं बढ़ने दिया। जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है तब से अब तक के सभी वर्षों में दलितों का सर्वांगीण विकास तेजी से हुआ है। आज डॉ बाबा साहब की जयंती पर हमें गर्व महसूस होता है कि उनके जैसे महान व्यक्तित्व का हमारे संविधान निर्माताओं में अग्रणी स्थान था, जिसके कारण आज भारत का प्रत्येक नागरिक देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी, परेश साल्वी, जगदीश पहाड़िया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रतनी देवी जाट, मंडल अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, महेंद्र सिंह चौहान, भानु पालीवाल, गणेश पालीवाल, संपत नाथ सिंह चौहान, विशाखा तिवारी, नीलम सहित न्याती, प्रदीप खत्री, लक्ष्मण मौर्य, अनिल खटीक, संजय सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रजापत, जवाहर लाल जाट, दिनेश बडाला, महेंद्र कोठारी, महेंद्र टेलर, नर्बदा शंकर पालीवाल, गिरिराज सोनी, राजकुमार अग्रवाल, ललित पुल्ड, उत्तम पुलेड, हरीश कलोसिया मौजूद रहे थे।
Next Story