
x
राजस्थान | सोनी धर्मशाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा व महिला मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बजरंगलाल सैनी व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा शर्मा ने की। केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा प्रत्येक पात्र महिला को इससे लाभान्वित करने का आह्वान किया गया।
भाजपा प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े। राकेश जांगिड़ व यूथ हॉस्टल एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष पराक्रम राठौड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने ओबीसी समाज व महिलाओं के विकास को लेकर अनेक योजनाएं संचालित की है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चंद्राराम गुरी, महावीर पूनिया, अजीत राठौड़, चुन्नीलाल सैनी, विनोद कस्वा, लीलाधर प्रजापत, कृष्ण सहारण, मंगतूराम गुर्जर, विशाल शर्मा, राकेश टाक, मोहम्मद फारूख, अशोक सहारण, सीताराम जांगिड़, गुलाब कंवर, रामी पचार, मोनिका शर्मा, सुनीता जांगिड़, सुमन यादव, ममता मोठसरा, ज्वाला, विनोद आदि उपस्थित थे। संचालन राजेंद्र जोइया ने किया।
Tagsतारानगर में भाजपा ओबीसी एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितBJP OBC and Mahila Morcha workers conference organized in Taranagarताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday ताज़ा समाचारToday

Harrison
Next Story