राजस्थान

भाजपा नगर मंडल भीनमाल कार्यसमिति की बैठक

Shantanu Roy
5 Jun 2023 12:09 PM GMT
भाजपा नगर मंडल भीनमाल कार्यसमिति की बैठक
x
जालोर। भाजपा नगर मंडल भीनमाल कार्यसमिति की बैठक रविवार शाम आशापुरी माताजी मंदिर में हुई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सावलाराम देवासी ने आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका की जानकारी दी. देवासी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है। जहां कार्यकर्ता लगातार काम करता है। विधायक पुराराम चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता पर बल दिया। नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी ने बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय बूथ समिति, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की जानकारी दी. नगर महासचिव प्रवीण एम दवे ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा। जिसका सभी ने हाथ उठाकर प्रस्ताव को मंजूरी दी और पास कर दिया। बैठक के अंत में ओबीसी जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह राव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर भीनमाल विधायक पुराराम चौधरी, प्रदेश पैनलिस्ट सांवलाराम देवासी, विधानसभा विस्तार देवाराम सुथार, नगरपालिका अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दवे, श्रवण जिंगर, विक्रम सिंह ईरानी, विक्रम बंजारा, भरत सिंह राव, वरिष्ठ भाजपा नेता बद्रीनारायण गौर, पीराराम बंजारा, सुरेश पारीक, जोरावर सिंह राव, विकास सोलंकी, अजमल बंजारा, वचनाराम पुरोहित, मोहन परिहार, हाजी सत्तार शाह, किशनराम माली, चिंटूसिंह राव, सुरेश वोरा, दिलीप माली, जानकी दास वैष्णव, नरेश माली, भरत माहेश्वरी, जितेंद्र माहेश्वरी, भोमाराम देवासी, प्रकाश सोनी, दिनेश सोनी, थानाराम नट, ओंकार नाथ, गणपत पौआ, रमेश, मंगलाराम सुथार, कालूराम बंजारा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story