राजस्थान

परिवर्तन संकल्प महासभा में शामिल हुए भाजपाई

Admin Delhi 1
26 Sept 2023 9:47 AM IST
परिवर्तन संकल्प महासभा में शामिल हुए भाजपाई
x

झुंझुनू: भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन पर सोमवार को जयपुर में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महासभा में जिले के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बसों व निजी वाहनों से रवाना हुए। नगर मंडल अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि शहर के विभिन्न शक्ति केन्द्रों मंड्रेला रोड, रानी शक्ति मंदिर, चूना चौक, गांधी चौक, तीन नंबर रोड व पीरू सिंह सर्किल पर प्रभारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी आमजन के साथ रैली में शामिल हुए।

इस दौरान विधानसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, रामनिरंजन पुरोहित, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, नगर उपाध्यक्ष जगदीश गोस्वामी, विकास पुरोहित, नगर मंत्री सुनील मोरवाल, कैलाश कुमावत, अनिल जोशी, लीलाधर पुरोहित, हरिकिशन शुक्ला, पिंटू पुरोहित, मुस्लिम खान, विनोद खन्ना, दीनानाथ रैगर, सचिन शुक्ला, गोरखनाथ, पुरुषोत्तम सैनी, मुकेश चौधरी, प्रवीण जाखड़, आनंद सिंह, प्रकाश सैनी, मुनेश स्वामी, राम अवतार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राधेश्याम गोसाई, कर्मवीर जांगिड़ जयपुर रवाना हुए।

Next Story