राजस्थान

बालेसर में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक: चुनाव पर चर्चा

Admin Delhi 1
5 July 2023 7:24 AM GMT
बालेसर में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक: चुनाव पर चर्चा
x

जोधपुर न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी मंडल बालेसर और आगोलाई की बैठक बालेसर कस्बे के चामुण्डा माता मंदिर में पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जुटने को कहा।

पूर्व विधायक ने बैठक में कहा कि मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आम कार्यकर्ता की हैं। मोदी के राज में भारत का डंका पूरे विश्व में बजा हैं। मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई, तीन तलाक के खिलाफ कानून समेत कई बड़े फैसले लिए है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख, बूथ विस्तारक, बूथ अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष समेत कई ऐसी जिम्मेदारियां दी गयी। कार्यकर्ता उन जिम्मेदारियों को समझे और पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत करें।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं। हर विभाग में बिना पैसे के काम नही होता हैं। प्रदेश में आए दिन होने वाली पेपर लीक जैसी घटनाओं की वजह से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

बैठक में सेखाला के अल्पकालीक विस्तारक विजय कुमार व्यास, शेरगढ के धर्मवीर सिंह कानावत, बालेसर मंडल के ओमप्रकाश, आगोलाई मंडल के हरीसिंह शक्तावत, खिरजा मंडल के कमल सिंह पुरावत, विस्तारक लाडुदान चारण, पूर्व प्रधान भवंर सिंह इंदा, पूर्व प्रधान बाबू सिंह इंदा, बालेसर मंडल अध्यक्ष पप्पुराम कच्छवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जबरसिंह इंदा, पूर्व एमई गायड़सिंह खिरजा, आगोलाई मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, भागीरथ देवासी, मंडल महामंत्री बजरंग शर्मा, पूर्व सरपंच सुखदेव पालीवाल, प्रवीण दैया, राणाराम पालीवाल, धनाराम मौजूद रहे।

Next Story