राजस्थान

भाजपा के भूपेन्द्र यादव के खिलाफ मैदान में यादव को उतारने की संभावना

Admindelhi1
6 March 2024 8:58 AM GMT
भाजपा के भूपेन्द्र यादव के खिलाफ मैदान में यादव को उतारने की संभावना
x
भूपेंद्र यादव 6 मार्च से जनता के बीच अपना प्रचार शुरू कर देंगे

अलवर: अलवर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है। अभी कांग्रेस का प्रत्याशी के नाम की घोषणा होना बाकी है। वहीं भूपेंद्र यादव 6 मार्च से जनता के बीच अपना प्रचार शुरू कर देंगे।

जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के कुछ सीटों पर देरी से प्रत्याशी घोषित किए थे। अलवर शहर से सबसे आखिरी में टिकट दिया गया था। यहां करीब 9 हजार वोट से हार- जीत का अंतर रहा, जो बहुत अधिक नहीं है। विधानसभा के परिणाम आने के बाद पार्टी के नेता ही यह कहते रहे कि टिकट घोषित करने में देरी नहीं होती तो चुनाव जीता जा सकता था। ऐसा ही कठूमर में हुआ। जहां से पार्टी की प्रत्याशी केवल 409 वोट से हारी है। अब फिर कांग्रेस चुनाव लड़ने की तैयारी में पिछड़ रही है। जब तक प्रत्याशी घोषित नहीं होगा तब तक जनता के रुख का भी पता नहीं चलेगा।

कांग्रेस के सामने है चुनौती

बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री हैं। बीजेपी के बड़े नेताओं के करीबी हैं। उनके सामने कांग्रेस को मजबूत प्रत्याशी उतारना होगा। इसी गणित में कांग्रेस की मशक्कत जारी है। वैस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस भी किसी यादव प्रत्याशी को घोषित कर सकती है। यादवों में कांग्रेस के पास मुख्य चेहरों में तीन नाम हैं। वरिष्ठ नेता डॉ.करण सिंह यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव व मुंडावर विधायक ललित यादव हैं।

Next Story