राजस्थान

सादुलपुर में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, कई लोगों ने ली डिजिटल सदस्यता

Harrison
28 Aug 2023 7:50 AM GMT
सादुलपुर में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, कई लोगों ने ली डिजिटल सदस्यता
x
राजस्थान | विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट ओमप्रकाश खीचड़ के नेतृत्व में सिधमुख कस्बे में रविवार को बैठक आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता दिलाई। सदस्यता अभियान को लेकर सिधमुख कस्बे में अनेक लोगों ने डिजिटल सदस्यता ग्रहण की।
जिला संयोजक ओमप्रकाश खीचड़ ने बताया कि पूरे राजस्थान के अंदर सदस्यता अभियान का जयपुर शुभारंभ में हो गया। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान बनाने के लिए 8140 200200पर फोन करवाया।
इस दौरान सदस्यता अभियान में भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट सत्यवीर सिंह श्योराण, सांवर सिंह,मोहर सिंह, जवारा राम लुहार,लीलाधर टाक,विक्रम सिंह प्रजापत, गुरु दयाल,हरलाल ज्याणी,लालाराम सैनी,रामनिवास महला, राजेन्द्र जाखड़,रोहतास धानक,रवि शर्मा, अजय पूनिया सहित अनेक लोग शामिल हुए।
Next Story