राजस्थान

भाजपा किसान मोर्चा ने "नहीं चाहेगा राजस्थान अभियान" के तहत किया प्रदर्शन

Shantanu Roy
26 July 2023 11:23 AM GMT
भाजपा किसान मोर्चा ने नहीं चाहेगा राजस्थान अभियान के तहत किया प्रदर्शन
x
जालोर। राजस्थान भर में चलाए जा रहे "नहीं चाहेगा राजस्थान अभियान" के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने मंगलवार शाम को मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक दुखा राम राजपुरोहित के नेतृत्व में कृषि मंडी के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि वह किसानों का कर्ज माफ करेगी, लेकिन आज तक एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ. उल्टे किसानों को दी जाने वाली बिजली काट दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास, पूर्व नगर अध्यक्ष भरत सिंह भोजाणी, नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, कवि पुरी गोस्वामी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष वचना राम पुरोहित, चेनाराम चौधरी, हरसन देवासी, विजय सिंह जुंजाणी, चंदन सिंह निंबावास, जोरावर सिंह राव, चिंटूसिंह ईरानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।
Next Story