राजस्थान

भाजपा प्रभारी अरुण सिंह बोले : वसुंधरा कार्यक्रम करती हैं तो अच्छी बात है, इसमें दिक्कत क्या है?

HARRY
13 Oct 2022 11:20 AM GMT
भाजपा प्रभारी अरुण सिंह बोले : वसुंधरा कार्यक्रम करती हैं तो अच्छी बात है, इसमें दिक्कत क्या है?
x

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। अपने दो दिन के दौर के लिए जयपुर आए अरुण सिंह ने कहा कि गहलाेत सरकार में राजस्थान में अपराध चरम पर है। उन्होंने विधायकों के इस्तीफों को लेकर कहा कि जब इतने मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए तो मंत्री अधिकारों के प्रयोग कैसे कर रहे हैं। अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत को अपनी पार्टी के भीतर गुटबाजी पर ध्यान देना चाहिए। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने चले थे, बेइज्जती के साथ आए। अरुण सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सभाओं को लेकर भी कहा कि वसुंधरा सीनियर नेता हैं, अगर कार्यक्रम करती हैं तो किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। पढ़ें भास्कर से अरुण सिंह की एक्सक्लूसिव बातचीत

अरुण सिंह : कोई नेतृत्व का संकट नहीं। सब एकजुट हैं, एक भी विधायक, सांसद पार्टी या नेतृत्व के खिलाफ नहीं बोला है। ये हमारी ताकत है। कांग्रेस दो धड़ों में बंटी है। कांग्रेस के प्रभारी खुद आरोप लगाते हैं। कई मंत्रियों को शॉ-कॉज नोटिस दिया गया है। हमारे नेता-कार्यकर्ता तो सब साथ हैं। एकसाथ काम कर रहे हैं। अलग-अलग जगह जाकर पार्टी के नेतृत्व में भाग ले रहे हैं। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं।

अरुण सिंह : जब चार साल कोई सीएम रहता है तो उन्हें अपने काम बताने चाहिए। उन्हें ये बताना चाहिए कि किसानों का कर्जा क्यों नहीं माफ किया, बेरोजगारों काे भत्ता क्यों नहीं दिया, बिजली के दाम क्यों बढ़ गए, पेट्रोल-डीजल यहां सबसे महंगा क्यों हैं? आप सरकार में हो, सरकार के काम बताओ, आप हमारी तरफ मत देखो, अपने घर में झांको। जहां खुलेआम बगावत हो रही है। गहलोत जी की कुर्सी पहले ही हिल-डुल रही थी, अब तो उसके दो पाए टूट चुके हैं। दूसरों पर आरोप क्यों लगा रहे हो, अपना घर तो देखो। तुम्हारे खिलाफ खुलेआम चुनौती हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने चले थे, किस बेइज्जती के साथ यहां आए। क्या जनता के बीच जाकर कहोगे। आरोप-प्रत्यारोप नहीं, काम करके बताना चाहिए। हमारे यहां हजार चेहरे हैं। सामान्य कार्यकर्ता बीजेपी में किसी भी पद पर आ सकता है।

HARRY

HARRY

    Next Story