राजस्थान

गैंगरेप के बाद बच्ची को भट्टी में जलाने के मामले पर भड़की बीजेपी

Admin Delhi 1
5 Aug 2023 4:26 AM GMT
गैंगरेप के बाद बच्ची को भट्टी में जलाने के मामले पर भड़की बीजेपी
x

उदयपुर: भीलवाड़ा में बच्ची से गैंगरेप कर भट्टी में जलाने के मामले को लेकर शुक्रवार शाम भाजपा ने फतहसागर की पाल पर प्रदर्शन किया। शहर भाजपा और महिला मोर्चा ने सामूहिक कैंडल मार्च निकाला। इसमें नारे लिखी तख्तियां हवा में लहराकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और घटना की निंदा की। इसके बाद बच्ची को श्रद्धांजलि दी।

शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली और मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने फतहसागर की पाल देवाली छोर से मार्च निकाला। श्रीमाली ने आरोप लगाए कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में महिला अत्याचार, उत्पीड़न, दुष्कर्म, हत्या जैसी घटनाओं में प्रदेश अव्वल रहा है। ऐसी दर्दनाक घटना के बावजूद पुलिस ने पूछताछ के बहाने टालमटोल कर समय गंवाती रही और परिवार-ग्रामीणों को अनर्गल बातों में उलझाए रखा। इससे पुलिस की कार्यकुशलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना ने पूरे प्रदेश ही नहीं देश को शर्मसार किया है।

मार्च को मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अल्का मूंदड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड़, भाजपा जिला महामंत्री किरण जैन, गजपालसिंह और मनोज मेघवाल, पूर्व सभापति रजनी डांगी और अन्य बड़े नेताओं ने भी संबोधित किया। एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल सालवी, विजयलक्ष्मी कुमावत, मंत्री सुभाषिनी शर्मा, गजेंद्र भंडारी, करण सिंह शक्तावत, अमृत मेनारिया दीपक बोलियां जयंत ओझा, मोर्चा महामंत्री रुचिका चौधरी, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, राजेश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया।

Next Story