अजमेर पंचायत चुनाव में BJP का दबदबा, 10 में से 6 समितियों में भाजपा के प्रधान

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले में पंचायत समिति प्रधान चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 10 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 4 सीटें आई हैं। बडल्या पंचायत समिति में भाजपा के श्रवण सिंह रावत निर्विरोध प्रधान चुने गए।
अजमेर ग्रामीण में कांग्रेस के बहुमत के दावे के बावजूद भाजपा की बीना मेघवंशी ने 10-9 मतों से जीत हासिल की। वहीं, अरांई में कांग्रेस की गुलाबी देवी ने 10 मत प्राप्त कर भाजपा के शिवराज को हराया।
सरवाड़, श्रीनगर, सिलोरा और केकड़ी में भाजपा के उम्मीदवार प्रधान बने। जबकि सावर, पीसांगन और भिनाय में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भिनाय में कांग्रेस की रिंका गुर्जर को 12 और भाजपा की मैना देवी को 7 मत मिले। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा के दो सदस्यों का भी समर्थन मिलने की जानकारी सामने आई है।
इस तरह जिले की 10 पंचायत समितियों में भाजपा ने 6 और कांग्रेस ने 4 प्रधान पदों पर कब्जा जमाया।





