राजस्थान

भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिला से रेप कर जलाकर हत्या के मामले में कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Shantanu Roy
10 April 2023 10:00 AM GMT
भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिला से रेप कर जलाकर हत्या के मामले में कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
x
सिरोही। पचपदरा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म व हत्या के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस सरकार पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष पुरोहित ने कहा कि प्रदेश के पचपदरा थाना क्षेत्र में जिस तरह से एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. तेजाब से जलाकर मार डाला। इससे राजस्थान की मातृशक्ति को चुनौती मिली है। पुरोहित ने कहा कि राजस्थान में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति कांग्रेस सरकार के तुष्टिकरण का परिणाम है. कांग्रेस राज प्रदेश के सामाजिक समरसता को बिगाड़ रहा है और उसी का परिणाम है कि ऐसी घटनाएं हो जाती हैं और उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं होती, सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता सरकार की नीति और नीयत को बताती है. जिस तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जो कि गृह मंत्री भी हैं. यह घटना उन्हीं के संभाग में होती है। तो सवाल उठता है कि आखिर सरकार किस काम की। मुझे लगता है कि इस पूरी घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार के पाप नहीं धुलेंगे। सरकार को तुरंत फास्ट ट्रैक के माध्यम से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए और राज्य सरकार को पीड़ित परिवार से संवाद कर उन्हें सांत्वना देनी चाहिए।
Next Story