राजस्थान

सालों से चल रहा है बीजेपी-कांग्रेस का गोरखधंधा: आप प्रदेश अध्यक्ष

Admin Delhi 1
26 Jun 2023 6:39 AM GMT
सालों से चल रहा है बीजेपी-कांग्रेस का गोरखधंधा: आप प्रदेश अध्यक्ष
x

कोटा न्यूज़: राजस्थान में चुनावी माहौल के चलते राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कांग्रेस पर राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी लेने की बात कही।

कांग्रेस के लिए आपसी कलह आत्मघाती

पालीवाल ने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की आपसी कलह ही आत्मघाती साबित होगी। जिस तरह प्रदेश में भ्रष्टाचार ने गहरी जड़ें जमा रखी हैं। लूट, हत्या,रेप जैसी आपराधिक घटनाएं आज आम हो गई हैं।

बावजूद इसके गहलोत सरकार के मंत्री आपसी टांग-खिंचाई और बयानबाजी में ही उलझे हुए हैं। वहीं सीएम अपने चुनावी दौरों में व्यस्त हैं। पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता जनता के मुद्दे को उठाने के बजाय अपने ही मंत्रियों और विधायकों पर सवाल उठा रहे हैं।

Next Story