राजस्थान

मंत्री के कार्यालय के पास से बाइक चोरी

Admin4
6 Sep 2023 10:10 AM GMT
मंत्री के कार्यालय के पास से बाइक चोरी
x
अलवर। अलवर शहर में मोती डूंंगरी पर कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के आवास पास इंद्रलोक होटल के बाहर से बाइक चोरी हो गई। चोरी की वारदात CCTV में भी सामने आ गई है। अब अरावली विहार थाना पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में लगी है। शहर के शालीमार निवासी दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि सोमवार को वह मोती डूंगरी पर इंद्रलोक होटल में गया था। वहां उसकी रात 10 बजे तक ड्यूटी थी। शाम को करीब 6 बजे बाइक को बाहर खड़ा किया था। रात करीब साढ़े 7 बजे के आसपास चोर बाइक का हैंडल तोड़कर चोरी कर ले गए।
बाइक पर तीन जने आए थे। जिसमें से एक ने रेकी की। एक दो बार घूमा। इसके बाद लॉक तोड़ा और पार कर ले गया। बाइक चोर पहले दो बार वहां आसपास घूमा। जैसे ही मौका लगा बाइक का हैंडल लॉक तोड़ा। इसके बाद बाइक स्टार्ट कर पार हो गया। मोती डूंगरी के ऊपर जाने वाले मुख्य गेट पर से भी कई बार बाइक चोरी हो चुकी है।
Next Story