राजस्थान

बाइक सवार युवकों ने महिला पार्षद के गले से सोने की चेन तोड़ने का किया प्रयास

Admindelhi1
14 April 2024 7:44 AM GMT
बाइक सवार युवकों ने महिला पार्षद के गले से सोने की चेन तोड़ने का किया प्रयास
x
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

कोटा: महावीर नगर थाना क्षेत्र में देर रात को महिला पार्षद के गले से सोने की चेन तोड़ने का बाइक सवार युवकों ने प्रयास किया। महावीर नगर तृतीय निवासी पीड़ित भाजपा पार्षद रीता सलूजा ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी पड़ोसन के साथ पीछे गली में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर जा रही थी उसी समय रास्ते में बाइक पर दो लड़के आए। वे पहले उनके आगे निकल गए और फिर लौटकर वापस आए बाइक को धीरे किया। इसके बाद एक लड़के ने पीछे बैठे लड़के को इशारा किया। उसने गले पर झपट्टा मारा और चेन को तोड़ लिया, लेकिन चेन गले में ही उलझ गई और वे चुनरी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जोर से आवाज दी तथा कहा कि चेन रह गई यह तो चुनरी है, लेकिन दोनों ने नहीं सुना और बाइक लेकर फरार हो गए। उन्होंने उनका पीछा भी किया। दोनों लड़कों की उम्र 20 से 23 साल तथा चेक शर्ट पहने थे और पीछे बैठे लड़के ने ग्रे जींस पहन रखी थी और बाइक लाल रंग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इनका कहना है

मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया है। लड़कों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन जल्द ही आइडेंटीफाई कर लिया जाएगा।

राजेश कुमार टेलर , पुलिस उप-अधीक्षक कोटा सिटी प्रथम

Next Story