राजस्थान

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Admin4
16 July 2023 8:56 AM GMT
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
x
झालावाड़। झालरापाटन के रलायती मोड पर गुरुवार को वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जिसे एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार झालरापाटन निवासी दीपेंद्र सिंह (35) पुत्र कमल सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। गुरुवार रात वह अपने मालिक का ट्रक खड़ा कर सुकेत से झालरापाटन आ रहा था, लेकिन रलायती मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया।
झालरापाटन सदर थानाप्रभारी ने बताया कि रात को युवक की पहचान नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह उसकी पहचान हुई। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story