
x
झुंझुनू। झुंझुनू नीमकाथाना स्टेट हाइवे पर शुक्रवार की रात छापोली पावर हाउस के नजदीक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छापोली निवासी शैतान सिंह 28 साल पुत्र विजय सिंह शुक्रवार की रात कहीं जा रहा था। छापोली में पावर हाउस के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से उदयपुरवाटी सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार मृतक शैतान सिंह विदेश में नौकरी करता था जो कुछ दिन पहले भाई की शादी में शामिल होने के लिए आया था। 2 दिसंबर को उसके छोटे भाई की शादी थी। मृतक के दो बच्चे हैं। उसके पिता खेती करते हैं।

Admin4
Next Story