राजस्थान

आपत्तिजनक सामान के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, तलाशी के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Nil dhankar
16 Oct 2021 6:53 PM IST
आपत्तिजनक सामान के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, तलाशी के दौरान पुलिस को मिली सफलता
x
DEMO PIC 
बड़ी कार्रवाई

राजस्थान में अजमेर जिले की अरांई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है। थानाधिकारी जय सुल्तान ने बताया कि यह बरामदगी तलाशी के दौरान हुई है। थानाधिकारी के मुताबिक एक मोटरसाइकिल सवार को रोक कर तलाशी ली गई। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल से 210 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने अफीम और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी भैंरुलाल जाट (62) निवासी थाना बोराडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Story