राजस्थान

स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक की मौत

Admin4
15 Sep 2023 7:17 AM GMT
स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक की मौत
x
राजस्थान। बदनौर के संग्रामगढ़ में स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संग्रामगढ़ निवासी संजय साहू (32) पुत्र श्यामलाल साहू बाइक से खेत पर गया था। जब वो वापस लौट रहा था जो उसके साथ उसका दोस्त राहुल नागर भी था। गांव के स्कूल के पास पहुंचने पर स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। जिससे बाइक रपट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने निजी वाहन से बदनौर अस्पताल ले गए। जहां संजय साहु की मौत हो गई। वहीं दूसरे साथी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन विनोद साहू ने बताया कि मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। घर में सिर्फ संजय साहू ही कमाने वाला था।
Next Story