राजस्थान

बीकानेर का 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 92% रहा

Admin Delhi 1
26 May 2023 4:44 AM GMT
बीकानेर का 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 92% रहा
x

बीकानेर न्यूज: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की बारहवीं आर्ट्स का रिजल्ट गुरुवार को घोषित हो गया। बीकानेर का रिजल्ट 92.12 प्रतिशत रहा है, जिसमें 94.24 प्रतिशत रिजल्ट लड़कियों का रहा। लड़कों का परिणाम 90.22 प्रतिशत रहा। ऐसे में एक बार फिर लड़कों को पीछे लड़कियां आगे आ गई है।

बीकानेर के 29 हजार 462 स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए फॉर्म भरा था

जिसमें 28 हजार 952 ने एग्जाम दिया। रिजल्ट की खास बात ये रही कि लड़कों की तुलना में कम लड़कियों ने एग्जाम दिया लेकिन फर्स्ट डिविजन में लड़कों से कहीं ज्यादा आगे रही। इस बार 15 हजार 230 लड़कों ने एग्जाम दिया, जिसमें छह हजार 518 ने फर्स्ट डिविजन प्राप्त की। वहीं लड़कियों की संख्या 13 हजार 722 थी लेकिन फर्स्ट डिविजन की संख्या 8392 रही। इसके विपरीत सेकंड डिविजन में लड़कों की संख्या 5 हजार 854 थी, जबकि लड़कियां महज 3 हजार 807 रही। थर्ड डिविजन में भी लड़कों की संख्या अधिक रही। कुल 1366 लड़के थर्ड डिविजन आए हैं, जबकि 732 लड़कियां इस डिविजन को हासिल कर पाई। बीकानेर की रिंकू खीचड़ ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

Next Story