राजस्थान
Bikaner: अवैध जल कनेक्शन काटने व राजस्व वसूली के लिए जलदाय विभाग चला रहा विशेष अभियान
Tara Tandi
7 April 2025 7:01 PM IST

x
Bikaner बीकानेर । जिले में प्रस्तावित नहरबंदी व ग्रीष्मकाल को देखते हुए जलदाय विभाग ने अवैध जल कनेक्शन काटने व बकाया राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान अक्टूबर माह से चलाया जा रहा है।
जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंघानिया ने बताया कि सघन अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले सप्ताह में 135 अवैध जल कनेक्शन काटे गए हैं। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को जल के समुचित उपयोग करने व जल को व्यर्थ ना बहाने हेतु समझाइश भी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि समझाइश के पश्चात भी दोबारा अवैध जल कनेक्शन करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जब से जल कनेक्शन अवैध रूप से चल रहा है, तब से लेकर वर्तमान तक शास्ति राशि उपभोक्ता से वसूली जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रकरणों में सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की भी भरपाई उपभोक्ताओं से वसूली जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान नियमित रूप से अलग-अलग क्षेत्रों में 30 अप्रेल तक चलाया जाएगा।
TagsBikaner अवैध जलकनेक्शन काटनेराजस्व वसूलीजलदाय विभाग चलाविशेष अभियानBikaner illegal watercutting connectionsrevenue collectionwater supply department runs special campaignजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





