राजस्थान

बीकानेर दौरा चर्चा में...सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत का आज तीन जिलों का दौरा

Gulabi Jagat
1 Oct 2022 6:29 AM GMT
बीकानेर दौरा चर्चा में...सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत का आज तीन जिलों का दौरा
x

Source: aapkarajasthan.com 

प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार कई जिलों में अचानक दौरा करने पहुंचे हैं और इसी कड़ी में बीकानेर संभाग में भी सीएम का दौरा बना है। एक दिन के दौरे में मुख्यमंत्री संभाग के 3 जिलों में जाएंगे।
राजस्थान में सीएम की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान का दौर जारी है। सीएम अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मुलाकत के बाद दिल्ली से जयपुर लौट आए है और अब आज मुख्यमंत्री गहलोत के बीकानेर संभाग के दौरे का कार्यक्रम है। गहलोत बीकानेर के साथ ही हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर का भी दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हेलीकॉप्टर से सार्दुल क्लब हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां सड़क मार्ग से करणी सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे। वह यहां चल रही राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से भी मिलेंगे।
हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे को लेकर अभी अधिकृत रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन दौरे की सूचना मिलने के बाद से कांग्रेसी भी तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच अब प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की भी चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में राजनीतिक संकट के इस दौर में भी मुख्यमंत्री का बीकानेर दौरा चर्चा में है।
Next Story