राजस्थान

Bikaner: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में नाल गांव में तिरंगा यात्रा होगी

Admindelhi1
13 Aug 2025 5:01 PM IST
Bikaner: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में नाल गांव में तिरंगा यात्रा होगी
x

बीकानेर: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व, गुरुवार को नाल गांव में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने ग्रामवासियों को निमंत्रण दिया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान भी चलाया।

Also Read - रायपुर : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मरीन ड्राईव में होगा सीआरपीएफ का बैंड डिस्प्ले

विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने नाल ग्राम में आयोजित बैठक में कहा कि बीछवाल मंडल द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे, जो कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा को लेकर आमजन के मन में देशभक्ति का उत्साह चरम पर है। यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी और महामंत्री तोलाराम कुकणा ने बीछवाल मंडल के नाल, कावनी, बदरासर, लाखुसर, कालासर, धोलेरा, कानासर, हुसंसर और पेमासर गांवों में सघन जनसंपर्क कर लोगों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे नाल गांव से तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

Next Story