राजस्थान

Bikaner बीकानेर के पूर्व महाराजा गंगा सिंह एवं सेठ सुगनचंद पारख की प्रतिमा स्थापित

Mohammed Raziq
6 Oct 2023 11:09 AM IST
Bikaner बीकानेर के पूर्व महाराजा गंगा सिंह एवं सेठ सुगनचंद पारख की प्रतिमा स्थापित
x
एवं सेठ सुगनचंद पारख की प्रतिमा स्थापित
राजस्थान नोखा में लगी बीकानेर के महाराजा गंगासिंह और सेठ सुगनचंद पारख की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी और पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर ने किया।
इस अवसर पर देवीसिंह भाटी ने कहा कि नोखा को बसाने के लिए महाराज ने यहां के सेठ सुगनचंद पारख को छड़ी सौंप कर कहा था कि नोखा का काम आप संभालो और आप के नेतृत्व में ही यह मंडी बसेगी। पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर ने नगरपालिका बोर्ड का आभार व्यक्त किया। नारायण झंवर ने कहा कि महाराजा गंगासिंह दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे।
इस अवसर पर एसडीएम रमेशदेव, पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, उपाध्यक्ष निर्मल भूरा, भोमसिंह रोड़ा, भूपेन्द्रसिंह बीदावत, अक्षयसिंह, मालमसिंह राठौड़, पूर्व सरपंच मेघसिंह राठौड़, इन्द्रसिंह, रामसिंह, अक्षयसिंह, रानुसिंह सारूंडा, अनोपसिंह और अर्जुनसिंह राठौड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Next Story