राजस्थान

Bikaner : श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात

Tara Tandi
5 July 2024 4:41 PM IST
Bikaner : श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात
x
Bikaner बीकानेर । श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने शुक्रवार को जयपुर में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात की। विधायक ने मंत्री खर्रा को श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक सारस्वत ने मंत्री को नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ मे स्थाई अधिशासी अधिकारी और नगरपालिका में रिक्त पड़े पदों पर कार्मिकों की नियुक्ति करने के का आग्रह किया। विधायक ने बताया की स्वायत्त शासन मंत्री ने अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति जल्दी करने सहित का विश्वास दिलाया।
Next Story