राजस्थान
Bikaner: शैलजा राठौड़ का इंटेक क्विज प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान
Tara Tandi
29 Oct 2024 3:31 PM IST

x
Bikaner बीकानेर । इन्डियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज, नई दिल्ली की ओर से 28 अक्टूबर को मेहरानगढ़, जोधपुर में राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन्टेक बीकानेर की ओर से इस प्रतियोगिता में, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुईं महारानी किशोरी देवी गर्ल्स स्कूल की दो छात्राओं शैलजा राठौड़ व काजल कंवर का दल जोधपुर भेजा गया।
इन्टेक बीकानेर चैप्टर के कन्वीनर पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शैलजा राठौड़ पुत्री प्रेमसिंह राठौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शैलजा अब दिसम्बर में नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। रतनूं ने छात्रा के विद्यालय और परिजनों को इन्टेक परिवार की ओर से बधाई दी है।
TagsBikaner शैलजा राठौड़इंटेक क्विज प्रतियोगिताराज्य स्तरप्रथम स्थानBikaner Shailaja RathoreIntake Quiz CompetitionState LevelFirst Positionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





