राजस्थान

Bikaner: स्थापना दिवस पर आरपीएफ ने आयोजित किए कार्यक्रम

Admindelhi1
21 Sept 2026 10:48 AM IST
Bikaner: स्थापना दिवस पर आरपीएफ ने आयोजित किए कार्यक्रम
x
स्थापना दिवस पर आरपीएफ का विशेष कार्यक्रम

बीकानेर: आरपीएफ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरपीएफ द्वारा पौधारोपण, अपना घर आश्रम में प्रभुओं की सेवा व बैरिक परिसर में साफ सफाई के साथ-साथ योगा किया गया।

महा निरीक्षक ज्योति कुमार सतीजा, डीएससी बी पी कुशवाहा के निर्देशन में आरपीएफ थाना बीकानेर के निरीक्षक सुभाष बिश्नोई के नेतृत्व में एएसआई नंदलाल, एएसआई जय सिंह, प्रेम सिंह, हेड कांस्टेबल घाशीराम, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल सुरेश, राजेंद्र, प्रीति, अनीता, संदीप व कुलदीप आदि के साथ मिलकर बैरिक परिसर में वृक्षारोपण, साफ सफाई व योगा किया गया। मानव सेवा के मद्देनजर अपना घर आश्रम में जाकर प्रभुओं की सेवा करते हुए मिठाई, बिस्कुट, केले का वितरण किया गया।

Next Story