राजस्थान

Bikaner: रेलवे महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने लिया स्टेशन व्यवस्थाओं का जायजा

Admindelhi1
13 Sept 2026 11:47 AM IST
Bikaner: रेलवे महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने लिया स्टेशन व्यवस्थाओं का जायजा
x
महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण

बीकानेर: उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने शनिवार काे बीकानेर मंडल के श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरु रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। महाप्रबन्धक बीकानेर से ( निरीक्षण कार) से ट्रेक, सिग्नल आदि का गहन निरीक्षण करते हुए श्री डूंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म लेवल को ऊंचा करने तथा प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का भी जायजा लिया तथा वहां पार्किंग व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों एवं आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके। इस माैके पर तोलाराम मारू, अध्यक्ष रेल सेवा समिति ने जीएम साहब पकज शर्मा तथा डीआरएम गौरव गोविल का माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।

Next Story