राजस्थान
Bikaner: घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर छापेमारी, दो स्थानों पर कार्रवाई
Tara Tandi
4 April 2025 5:52 PM IST

x
Bikaner बीकानेर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम की शिकायत पर शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया।
जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव, प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह, राव बीकाजी मार्केट में महादेव एग्रो एजेंसी के सामने दुकान पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान इन्द्रा कॉलोनी स्थित राजपुरोहित चौक निवासी देवानन्द पारीक पुत्र मदनलाल पारीक अवैध रिफिलिंग व भण्डारण करता हुआ पाया गया। इस दौरान 6 सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किए गया।
इसी श्रृंखला में जिला रसद अधिकारी ने आडू पीर दरगाह के पास अजय पुत्र चुन्नीलाल को अवैध रिफिलिंग व भण्डारण करता हुआ पाया। उससे चार घरेलू सिलेण्डर, एक कांटा, एक रिकलिंग मशीन जब्त किए गए।
इन प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध एलपीजी अधिनियम 2000 के खंड सं. 3, 4, 5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जाकर सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा।
TagsBikaner घरेलू गैस सिलेंडरदुरुपयोग छापेमारीदो स्थानों कार्रवाईBikaner domestic gas cylindermisuse raidaction taken at two placesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





